गुरु पूर्णिमा महोत्सव – LNCT World School
“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…”
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर LNCT World School में CCA गतिविधि के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने “गुरु की पारंपरिक भूमिका” एवं “आधुनिक युग में AI की भूमिका” विषय पर लघु नाटिका और वाद-विवाद के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने जहाँ गुरुओं के महत्व को सांस्कृतिक रूप में प्रस्तुत किया, वहीं AI के आधुनिक युग में मार्गदर्शन की बदलती परिभाषा को भी रेखांकित किया।
विद्यालय प्राचार्य महोदय द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
View More Photos गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर LNCT World School में CCA गतिविधि